
👁 23 views Views
पिलखुवा: कॉल पर धमकी देने के मामले में पांच पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा : शिवाजी नगर में रहने वाले इमरान खान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 जुलाई को उनके चाचा के बच्चों की यासीन के परिजनों से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसके बाद यासीन, अन्नू, फरमान, कपिल व अन्य लोगों के साथ चाचा के घर पहुंचे और गाली-गलौज की। इसकी शिकायत मारवाड़ चौकी पर कर दी गई थी। इसके बाद से उन्हें अलग-अलग मोबाइल नंबरों से लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480























