
जनपद में बढ़ई, नाई, दर्जी, कुम्हार, लोहार, राजमिस्त्री, हलवाई, मोची, धोबी ट्रेडो में 10 दिवसीय प्रशिक्षण हेतु आवेदन करे
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत जनपद में बढ़ई, नाई, दर्जी, कुम्हार, लोहार, राजमिस्त्री, हलवाई, मोची, धोबी ट्रेडो में 10 दिवसीय प्रशिक्षण हेतु आवेदन पत्र ऑनलाईन वेवसाईट diupmsme.upsdc.gov.in पर आमंत्रित किये जा रहें है। आवेदक की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो तथा आवेदक उक्त पारम्परिक कारीगर के क्षेत्र में कार्य करता हो। अथवा इस जाति विशेष से सम्बन्धित हो, पति / पत्नी में से एक ही योजनान्तर्गत पात्र होगा। चयनोपरान्त लाभार्थी को 10 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण तथा टूलकिट प्रदान किया जायेगा।
घर में है दीमक की समस्या, FREE इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922























