
प्लाईवुड फैक्ट्री पर छापे का मामला: सब्सिडी यूरिया बेचने व खरीदने वाले का नाम दर्ज मुकदमा से गायब
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र में स्थित ततारपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित NT इंडस्ट्रीज नाम की प्लाईवुड फैक्ट्री में जिला कृषि विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई कर एक वाहन से 25 कट्टे अनुदानित यूरिया बरामद किया था। मामले में मुकदमा भी दर्ज किया गया है जिसमें ना तो यूरिया बेचने वाले का नाम है और ना ही उसे खरीदने वाले का। मतलब जिस फैक्ट्री के परिसर में यह अनुदानित यूरिया बरामद हुआ उसके साथ-साथ पक्का बाग स्थित दुकान के दुकानदार को भी बचाया गया है जिसने यूरिया को बेचा था। अधिकारियों ने पल्ला झाड़ते हुए फैक्ट्री के चौकीदार और वाहन चालक को आरोपी बना दिया है जिससे अधिकारियों की कार्यशैली सवालों के कटघरे में खड़ी है। दुकानदार और प्लाईवुड फैक्ट्री के मालिक को बचाने के इस मामले में इमानदारों की भूमिका पर प्रश्न चिन्ह खड़े हैं। बताया जा रहा है कि यूरिया पक्का बाग स्थित दुकानदार द्वारा सप्लाई किया गया था। वहीं फैक्ट्री मालिक को भी सीधा-सीधा बचाया जा रहा है।
ज्ञात हो कि 9 जुलाई को विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। मौके पर जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश, नायब तहसीलदार हापुड़ श्वेता छापड़िया आदि ने मिलकर कार्रवाई की थी जहां से बरामद हुए अनुदानित यूरिया के 25 कट्टो और वाहन को सीज कर पुलिस के सुपुर्द किया गया। अचम्भे की बात तो यह है कि पुलिस ने वाहन चालक और फैक्ट्री में मिले कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है लेकिन फैक्ट्री मालिक का नाम FIR में कहीं भी नहीं है। ऐसे में फैक्ट्री का मालिक अधिकारियों की लापरवाही के कारण बेखौफ घूम रहा है।
हापुड़ के कमर्शियल प्रोजेक्ट “, THE HIVE” में 16 लाख से करें निवेश: 9760254555, लोन की सुविधा उपलब्ध























