
👁 99 views Views
भाजपा के बूथ सम्मेलन में हंगामा, कार्यक्रम में मंच पर जगह न मिलने से गढ़ चेयरमैन राकेश बजरंगी का हंगामा
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में भाजपा के बूथ अध्यक्ष कार्यक्रम के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब गढ़ नगरपालिका के चेयरमैन राकेश बजरंगी मंच पर जगह न मिलने से नाराज हो गए। नाराज चेयरमैन ने कार्यक्रम स्थल पर विरोध जताते हुए हंगामा किया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मौके पर मौजूद स्थानीय विधायक ने चेयरमैन राकेश बजरंगी को समझाने का प्रयास किया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। कार्यक्रम के दौरान हुए इस हाई-वोल्टेज ड्रामे की चर्चा पूरे क्षेत्र में रही।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926






















