
खुद को अफसर समझ बैठा खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी का ड्राइवर, छापामार कार्रवाई में शामिल हुआ प्राइवेट कर्मी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी के दौरान एक कथित प्राइवेट कर्मी अधिकारियों के साथ मौजूद दिखा जिससे अधिकारियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति खाद्य सुरक्षा आयुक्त द्वितीय का ड्राइवर है। हाल ही में टीम ने गढ़मुक्तेश्वर में स्थित “चुन्नू भाई की ताहरी बिरयानी, कबाब” होटल पर छापामार कार्रवाई की थी जिसमें यह प्राइवेट कर्मी चालक भी पहुंच गया और खुद को अफसर समझ बैठा। मौके पर खाद्य निरीक्षक भी मौजूद हैं। इससे खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली सवालों के कटघरे में खड़ी है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही खाद्य सुरक्षा आयुक्त चन्द्रशेखर मिश्र ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि विभागीय कार्रवाई के दौरान कोई भी प्राइवेट कर्मी किसी भी प्रतिष्ठान पर नहीं जाएगा। इसके लिए विभाग द्वारा अधिकृत कर्मियों की पहचान सुनिश्चित करने हेतु आईडी कार्ड भी जारी किए गए थे लेकिन उसके बावजूद भी नियमों का उल्लंघन हो रहा है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365























