
हापुड़: नवीन मंडी के पास स्थित अस्पताल के बाहर से बाइक चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के नवीन मंडी के पास स्थित एक अस्पताल के बाहर से बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सिमरौली की रहने वाली कुमकुम ने पुलिस को बताया कि 17 जुलाई की शाम वह अपने पति के साथ बाइक से नवीन मंडी स्थित अस्पताल में अपनी बीमार बुआ का हालचाल जानने के लिए पहुंचे। उनके पति ने अस्पताल के बाहर बाइक खड़ी कर दी थी। जब दोनों बाहर आए तो देखा कि बाइक वहां से गायब थी। इसके बाद उन्होंने शिकायत की। पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788























