
पिलखुवा थाने में बदसलूकी का आरोप लगा एसपी से मिले किसान नेता
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा थाने बैठे एक व्यक्ति से मिलने पहुंचे किसान यूनियन देशहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत चौधरी ने पिलखुवा थाने में तैनात दो दरोगाओं पर बदसलूकी के आरोप लगाए हैं। इसके बाद वह सोमवार को हापुड़ के एसपी कार्यालय पहुंचे और मामले में पुलिस की शिकायत कप्तान से की।
किसान नेताओं का कहना है कि जब वह एक पीड़ित से मिलने के लिए पिलखुवा थाने पहुंचे तब वहां मौजूद दो दरोगाओं ने मिलने से मना कर दिया। इसी बीच थोड़ी कहासुनी भी हुई। इसके बाद सोमवार को किसान नेता हापुड़ के एसपी कार्यालय पहुंचे और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559























