
👁 30 views Views
दवाओं को जलाने के मामले में सीएमओ ने दिए जांच के आदेश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के कोठी गेट पर स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय में मरीजों के लिए निर्धारित दवाएं कूड़े के ढ़ेर में जली हुई मिली जिसे मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने गंभीर मानते हुए संज्ञान लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं।
चिकित्सालय के वार्ड के पीछे कूड़े के ढ़ेर में बड़ी मात्रा में दवाई, इंजेक्शन और सिरप जले हुए अवस्था में पाए गए। इनमें से अधिकांश दवाओं के रैपर भी खुले नहीं थे। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग पर कई सवाल खड़े होने लगे। मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं।
ईंट नहीं बल्कि पूरा घर आरसीसी का, अभी बुक करें अपार्टमेंट: 9557396447























