
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र के गांव बझेड़ा खुर्द निवासी एवं भारतीय सेना के सेवानिवृत्ति हवलदार 52 वर्षीय सतपाल सिंह का गुरुवार को यशोदा अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था। उनके निधन से पूरे गांव में मातम छा गया तथा शुक्रवार को पूरे सैन्य सामान के साथ उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई।
आपको बता दें कि सतपाल सिंह भारतीय सेना की 21 राजपूत रेजीमेंट में हवलदार के पद से सेवानिवृत हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद वह पिलखुवा विद्युत उपकेंद्र पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को यशोदा अस्पताल में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया था। उनके निधन की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं बाबूगढ़ छावनी से पहुंचे सेना के जवानों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सैन्य परंपराओं के अनुरूप सम्मान दिया। अंतिम यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, स्वजन और पूर्व सैनिक शामिल हुए। सतपाल सिंह के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया। भारत माता के जयकारों और नाम आंखों के बीच उन्हें अंतिम विदाई दी गई।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926






















