
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबागढ़ क्षेत्र में मिट्टी के अवैध खनन में लिप्त दो ट्रैक्टर-ट्रालियों को वन विभाग की टीम ने कब्जे में लिया और उन्हें जब्त कर लिया। वनरक्षक एवं बीट प्रभारी सरिता भट्ट की तहरीर पर बाबूगढ़ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है जिन्होंने बताया कि 15 जुलाई की सुबह करीब 8:15 बजे वह मध्य गंगा नहर की बाई पटरी पर गश्त कर रही थी। वह वनखंडा के पास दो आयशर ट्रैक्टर-ट्राली व नहर की पटरी के किनारे अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा था। टीम ने वाहनों को रोका तो चालकों से खनन संबंधी अनुमति और दस्तावेज मांगी गए लेकिन कोई वैद्य पत्र नहीं दिखा पाए। इसके बाद उन्होंने दो ट्रैक्टर ट्राली को जब्त कर लिया। खनन के कारण करीब 100 पेड़ों की जड़े भी खोकली हो चुकी हैं जिनके गिरने का खतरा मंडरा रहा है। फिलहाल वनरक्षक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867






















