
गढ़: रेलवे ट्रैक पर दौड़ती ट्रेन के पास बुजुर्ग ने डांस कर बनवाई रील
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में स्थित रेलवे स्टेशन पर एक बुजुर्ग ट्रैक पर दौड़ती ट्रेन के बराबर में गाने पर डांस करके रील बनवा रहा है जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जीवन के एक बड़े अनुभव के साथ बुजुर्ग का ऐसा करना युवाओं पर क्या असर डालेगा? यह प्रश्न चिन्ह है। आपको बता दें कि अक्सर रील बनाने के दौरान लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं और कई बार तो उनकी जान भी चली जाती है। इसी बीच एक बुजुर्ग की वीडियो वायरल हो रही है जो गढ़मुक्तेश्वर रेलवे स्टेशन की है जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह रेलवे ट्रैक पर दौड़ती ट्रेन के बराबर में एक बुजुर्ग एक गाने पर डांस कर रील बनवा रहे हैं। भले ही ट्रेन और बुजुर्ग में थोड़ा फासला है लेकिन इस तरह की रीलबाजी से हादसे को भी निमंत्रण दिया जा रहा है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480

























