
👁 67 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के के रेलवे स्टेशन के पास एक स्कूटी सवार हादसे का शिकार हो गया। सड़क हादसे में वह घायल हो गया जिसे पुलिस व आरपीएफ ने अस्पताल में भर्ती कराया। वही स्कूटी को कब्जे में लिया। स्कूटी से लोहे का कुछ सामान भी गिर गया जिसे टीम ने कब्जे में ले लिया। मामले की जांच जारी है।
जानकारी के अनुसार मामला बुधवार का है जब एक युवक जैसे ही स्कूटी से रेलवे स्टेशन के पास पहुंचा तो उसकी स्कूटी अनियंत्रित हो गई और वह हादसे का शिकार हो गया। हादसे में स्कूटी सवार सड़क पर गिर गया। स्कूटी में रखा सामान भी सड़क पर बिखर गया। इसके बाद पुलिस और आरपीएफ ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और जांच शुरू कर दी।
घर में है दीमक की समस्या, FREE इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922

























