
हापुड़: न्यू कासिमपुरा में एक ओर झुकता जा रहा बिजली का खंभा कब होगा सीधा?
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के न्यू कासिमपुरा में लगा बिजली का एक खंभा लोगों के लिए आफत बन गया है। विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण एक खंभा धीरे-धीरे झुकता जा रहा है जो कभी भी गिर सकता है। इस खंबे के झुकने के कारण तार भी काफी नीचे आ गए हैं। ऐसे में हादसे का खतरा लगातार मंडरा रहा है लेकिन अभी तक खंबा नहीं बदल गया है। अचंभे की बात तो यह है कि खंभे की मरम्मत या किसी तरह का सपोर्ट भी नहीं लगाया है जिसकी वजह से हादसा कभी भी हो सकता है। दिन प्रतिदिन झुकता जा रहा है यह खंभा राहगीरों व स्थानीय लोगों के लिए किसी परेशानी से कम नहीं है।
न्यू कासिमपुरा में बिजली का एक खंभा है जिससे कई तार गुजर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से यह खंभा धीरे-धीरे झुकता जा रहा है जो काफी ज्यादा झुक चुका है। ऐसे में हादसे का खतरा मंडरा रहा है। लोगों ने बिजली विभाग को कई बार अवगत कराया लेकिन अभी तक बिजली का यह खंभा ना तो बदल गया है और ना ही इसे कर्मचारियों द्वारा ठीक किया गया है जिसकी वजह से हादसे का खतरा लगातार मंडरा रहा है। न जाने कब बिजली विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान देंगे। फिलहाल क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926
























