
👁 36 views Views
एक्सपायरी माल बेचने के मामले में दुकानदार को नोटिस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर में एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री के मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकानदार को नोटिस जारी किया है। साथ ही हरोड़ा मोड़ स्थित एक मिठाई की दुकान से बर्फी का नमूना लेकर उसे प्रयोगशाला भेज दिया है।
दुकानदार ने बताया कि उसने बक्सर की एक दुकान से पेय पदार्थ और अन्य खाद्य सामग्री खरीदी थी। कुछ उपयोग करने के बाद जब उसने उत्पाद की एक्सपायरी डेट देखी तो पता चला कि वह तो एक्सपायर हो चुकी थी। इसके बाद खाद्य विभाग की टीम ने दुकान को नोटिस जारी किया है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464

























