
पिलखुवा: निर्माणाधीन फैक्ट्री में लगे ट्रांसफार्मर से कॉपर चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में गांव मदापुर माजरा में स्थित एक निर्माणाधीन फैक्ट्री में रखे नये ट्रांसफार्मर से चोरो ने ट्रांसफॉर्म खोलकर उसमे लगी कापर काइल और अन्य तांबे का सामान चोरी कर लिया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की हैं।
दिल्ली के विनोदपुरी विजय एन्क्लेव में रहने वाले सुभाष मित्तल ने पुलिस को बताया कि उनके प्लास्टिक पाइप निर्माण इकाई मदापुर माजरा में बन रही है। बिजली कनेक्शन के लिए उन्होंने 250 केवीए का नया ट्रांसफार्मर फैक्ट्री परिसर में रखवाया था। जब 30 अप्रैल को कर्मचारी फैक्ट्री में पहुंचें तो ट्रांसफार्मर से कापर और अन्य तांबे का सामान चोरी था। पुलिस ने बताया की घटना देर रात्रि की हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480

























