
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के भदस्याना गांव में चोरों ने एक बंद मकान को अपना निशाना बनाया। चोर बंद मकान से नकदी एवं लाखों रुपए के गहने चोरी कर फरार हो गये। पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाई की मांग की है। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के भदस्याना गांव में रहने वाले राहुल ने बताया कि वह बुलंदशहर के डिबाई में नौकरी करता है। उसके घर में माता कुसुम और उसकी पत्नी शिवानी रहते हैं।
13 जून को उसकी पत्नी शिवानी अपने मायके गयी हुई थी तो वही उसकी माता भी 4 जुलाई को अपने मायके चली गई। रविवार को चाचा कमल सिंह ने राहुल को उसके सीढ़ी की दिवार टूटने की सूचना दी। उसके बाद राहुल ने घर के अंदर जा कर देखा तो अलमारी का ताला टुटा हुए और सामान बिखरा हुआ था। पीड़ित ने बताया की घर से सोने, चांदी के आभूषण और हजारों रूपये की नगदी चोरी हुई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
घर में है दीमक की समस्या, FREE इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922

























