
👁 54 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जिसमें एक व्यक्ति एक समाज के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा है। अमर्यादित टिप्पणी से क्षेत्रवासियों में बेहद नाराजगी है जिन्होंने थाना सिंभावली पहुंचकर मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
क्षेत्रवासी ने बताया कि एक व्यक्ति ने समाज पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए टिप्पणी की है जो बेहद ही निंदनीय है। मामले में पुलिस शीघ्र कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार करें। आरोपी सिंभावली क्षेत्र का बताया जा रहा है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























