
छात्राएं गुणवत्तापूर्ण शोध कार्य करें
हापुड सीमन (ehapurnews.com):कन्या स्नातकोत्तर कॉलेज, हापुड़ के शिक्षाशास्त्र विभाग द्वारा के नेतृत्व में “रिसर्च मेथोडोलॉजी एवं प्रोजेक्ट प्रिपरेशन” विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया।मुख्य वक्ता प्रो. मीनाक्षी शर्मा एवं प्रो. लव लता सिंधु ने शोध कार्य की प्रक्रिया, प्रोजेक्ट निर्माण तथा शोध पद्धति के विभिन्न आयामों पर विस्तार से प्रकाश डाला।व्याख्यान के दौरान छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें गुणवत्तापूर्ण शोध कार्य हेतु प्रेरित किया गया।प्राचार्य प्रोफेसर साधना तोमर ने कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी बताते हुए शोध के महत्व पर चर्चा की। शिक्षा शास्त्र विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर अपर्णा त्रिपाठी ने इसे अत्यंत उपयोगी एवं प्रभावी बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सर्वेश कुमारी ने किया तथा कार्यक्रम समापन पर डॉ प्रियंका सोनकर ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























