
हापुड़ ठहरने वाली दो ट्रेनों के संचालन अवधि में हुआ विस्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली दो ग्रीष्मकालीन ट्रेनों के संचालन की अवधि में विस्तार किया गया है जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी। पूर्णिया और सहरसा की तरफ आने जाने वाले रेल यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली 05579 ग्रीष्मकालीन एक्सप्रेस ट्रेन का 24 जुलाई से 31 जुलाई के बीच तीन फेरों का संचालन अवधि विस्तार किया गया है। आनंद विहार टर्मिनल से पूर्णिया कोर्ट को जाने वाली 05580 ग्रीष्मकालीन एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन में 2 अगस्त तक तीन फेरों के संचालन अवधि में विस्तार किया गया है। वही सहरसा जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल के बीच संचालित 05575 ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन 28 जुलाई को एक फेरा अतिरिक्त लगाएगी। रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को राहत मिलेगी।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069

























