
Library Photo
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मेरठ रोड पर स्थित श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज में मार्च के महीने में प्रयोगशाला के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में मिली कृषि विज्ञान प्रवक्ता रविंद्र कुमार की मौत के मामले में एसपी की आदेश पर पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के पुत्र की शिकायत पर एसपी के आदेश पर हापुड़ पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
जिला मुजफ्फरनगर के थाना जानसठ के गांव घटायन निवासी प्रभात आर्य ने एसपी को दिए शिकायत पत्र में बताया कि उसके पिता श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज में कृषि विज्ञान के प्रवक्ता के पद पर तैनात थे। 20 मार्च 2026 को पिता की विद्यालय की प्रयोगशाला में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मौत से एक दिन पहले 19 मार्च को उसके पिता ने उसके मित्र के व्हाट्सएप पर हाथों से लिखा एक नोट भेजा था जिसमें कॉलेज के हेड क्लर्क तरुण वत्स पर 14 लाख रुपए वापस न करने और कॉलेज के ही कर्मचारी राहुल पर ढाई लाख रुपए वापस नहीं करने के अलावा जनपद मेरठ के मोदीपुरम निवासी ऋषभ गोयल और विजय गोयल का नाम भी शामिल किया गया था। पुलिस ने यह पर्चा भी बरामद किया था। एसपी के आदेश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025

























