
👁 1 views Views
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (EHapurNews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मोदीनगर रोड पर स्थित एक होटल में प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मना रहे पति को उसकी पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ लिया और बीच सड़क पर जमकर पीटा। मौके से जुड़ी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मामला रविवार का है जब पत्नी ने पति को एक महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद खूब हंगामा हुआ।

























