हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में गुणवत्ताहीन बीज, उर्वरक तथा कीटनाशक दवाओं की बिक्री की सूचना पर कृषि विभाग ने जनपद की तीनों तहसीलों में छापा मार अभियान चलाया और जनपद के 34 दुकानों से 38 नमूने लेकर जांच को भेज दिए। जिला कृषि अधिकारी शिव कुमार के अनुसार जनपद के पांच व्यवसायियों के लाइसैंस निरस्त कर दिए हैं।
इनके लाइसैंस हुए सस्पेंड: चेतन प्रकाश एंड कम्पनी पक्का बाग, नई मंडी हापुड़ के महादेव बीज भंडार, गणेश ट्रेडर्स, शुभम कीटनाशक, पटना मोड़ हापुड़ के ईश्वर खाद बीज भंडार।
बता दें कि हापुड़ के सिंघल बीज भंडार, गोविंद राम एंड संस सहित जनपद की 34 दुकानों पर छापा मारी करके खाद, बीज, कीटनाशक दवाओं के सैम्पल लिए गए हैं।
सर्वाइकल और कमर दर्द वालों को मिलेगी इन गद्दों से राहत

























