
👁 33 views Views
जलभराव के कारण गांव के संपर्क मार्ग हुए प्रभावित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में हुई जोरदार बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए। काली नदी के आसपास के इलाके भी काफी ज्यादा प्रभावित हैं। हालात यह हैं कि संपर्क मार्ग भी टूट गए हैं जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। गांव मलकपुर, बिगास, गजालपुर, श्यामपुर, मुरादपुर, निजामसर आदि इलाके बेहद प्रभावित हैं जहां किसानों की फसल तो पानी में डूब गई है। साथ ही मार्ग भी प्रभावित हैं।
इलाके में हुए जल भराव के कारण क्षेत्रवासी बेहद परेशान है जिन्होंने साफ-सफाई की मांग की है और क्षतिग्रस्त व प्रभावित मार्ग की मरम्मत करने की भी मांग उठाई है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
























