
👁 19 views Views
रजवाहा ओवरफ्लो होने से खेतों तक पहुंचा पानी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना ब्लॉक के दौलतपुर ठीकरी में रजवाहा ओवरफ्लो होने के कारण क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। पानी खेतों, घरों, आबादी व मार्गो तक पहुंच गया है जिसकी वजह से क्षेत्रवासी बेहद परेशान है जिनमें चिंता बनी हुई है। खेतों में पानी भरने से किसानों को आर्थिक चोट भी पहुंच रही है।
जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश होने से दौलतपुर ढीकरी में रजवाहे में क्षमता से अधिक पानी पहुंचने से खेतों में पानी भर गया है जिसकी वजह से किसानों की फसल चौपट हो गई है। वही ग्रामीणों को आने जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)
























