
यौन उत्पीड़न का शिक्षक सस्पेंड
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के एक इंटर कॉलेज की 12वीं की छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोपी जेल में बंद शिक्षक को विद्यालय प्रबंध समिति ने निलंबित कर दिया है।
विद्यालय के अर्थशास्त्र के प्रवक्ता डॉक्टर विजय कुमार मित्तल पर विद्यालय की इंटर की एक छात्रा का यौन उत्पीड़न का आरोप है। शिक्षक को पुलिस पोक्सो एक्ट तथा अन्य धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
आरोप है कि शिक्षक विजय मित्तल छात्रों को गले मिलने, घर बुलाने और कुछ करने के लिए दवाब बनाता था जब शिक्षक की हरकतें असहनीय हो गई तो छात्रा पुलिस की शरण में गई और आरोपी शिक्षक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर दी।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com
























