
पुलिस ने विद्युत ट्रांसफार्मर के उपकरण चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्य पकड़े, दो गाड़ियां, 1 कुंतल तार बरामद
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली तथा बहादुरगढ़ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए विद्युत ट्रांसफार्मर के उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बुधवार को गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आसिफ पुत्र मुस्तकीम निवासी मेहपा रोड सिवाल खास थाना जानी जनपद मेरठ, समीर पुत्र रियाजुद्दीन निवासी रसूलपुर सिकरोड़ा थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद, मोहम्मद आरिफ पुत्र याद इलाही निवासी दिल्ली गेट द्वारिका पुरी जस्सीपुरा थाना कोतवाली गाजियाबाद, आस मोहम्मद उर्फ आशु पुत्र इस्लाम उर्फ इस्लामुद्दीन निवासी नानू थाना सरधना जनपद मेरठ और शाहिद पुत्र आजाद निवासी नंदग्राम थाना नंदग्राम जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का करीब 1 कुंतल विद्युत कॉपर कॉइल, चोरी करने के उपकरण, अवैध असहा, घटना में इस्तेमाल दो गाड़ियां बरामद की है। आरोपियों के विरुद्ध गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़ में विद्युत तार चोरी व आर्म्स एक्ट आदि के करीब दो दर्जन मुकदमे पंजीकृत हैं। गिरफ्तार आसिफ व मोहम्मद आरिफ के खिलाफ 26, समीर व आस मोहम्मद के खिलाफ 27 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी बेहद शातिर किस्म के चोर हैं जो ट्रांसफार्मर के उपकरण चोरी करते थे। पुलिस ने पांचों आरोपियों को हिम्मतपुर से गंगा एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड से पहले अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
























