
बाबूगढ़: ऑटो व बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में पांच घायल
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में सर्विस रोड कुचेसर चौपला पर बाइक और ऑटो की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान बाइक सवार तथा ऑटो में सवार लोग चोटिल हो गए जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस की जांच जारी है।
अमन पुत्र रघुवीर निवासी शाहपुर जट्ट थाना बाबूगढ़ अपनी बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था। शेर सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी धनपुरा थाना सिंभावली जनपद हापुड़ ऑटो में सवारियां सिंभावली से हापुड़ जा रहे थे। जैसे ही दोनों वाहन सर्विस रोड कुचेसर चौपला पर पहुंचे तो दोनों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।
हादसे में बाइक सवार अमन, ऑटो चालक शेर सिंह समेत ऑटो में सवार जितेंद्र कुमार पुत्र सतपाल सिंह निवासी दयानतपुर थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड़, अनुज नागर पुत्र महाराज सिंह निवासी सारिकपुर थाना सिंभावली जनपद हापुड़ और इलियास पुत्र बिरहमपुर थाना सिंभावली जनपद हापुड़ घायल हो गए। सभी को पुलिस ने कुचेसर चोपला प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559























