
👁 79 views Views
सरकारी नाले की जमीन को कब्जा मुक्त कराया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के ग्राम पंचायत फाजिलपुत्र उर्फ मोरपुर में सरकारी नाले को ज़मीन को कब्जा मुक्त कराया गया। जेसीबी मशीन की मदद से अधिकारियों की निगरानी में सरकारी नाले की जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। सरकारी नाले की भूमि को कब्ज़ा मुक्त कराने से भविष्य में होने वाली जलभराव की समस्या पैदा नहीं होगी। इस कदम से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
शुक्रवार को हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। जेसीबी मशीन की मदद से अधिकारियों की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई और नाले की जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926






















