
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव माधापुर में तेंदुआ दिखने का दावा किया जा रहा है। इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मामले की जानकारी मिलने पर डीएफओ हापुड़ गौतम सिंह, वन क्षेत्राधिकारी करण सिंह टीम के साथ गांव माधापुर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। तेंदुए को पकड़ने के लिए जंगल में जाल बिछाया गया है। पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने के लिए प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है। हाल ही में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जो सिंभावली क्षेत्र के गांव माधापुर की बताई जा रही है। दावा किया जा रहा है कि क्षेत्र में तेंदुए है जिसके बाद वन विभाग की टीम अलर्ट मोड पर है। तेंदुए को पकड़ने का प्रयास कर रही है।






















