
दिल्ली में आयोजित शूटिंग चैंपियनशिप में हापुड़ निवासी अधिवक्ता ने जीते दो स्वर्ण पदक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दिल्ली में आयोजित राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में हापुड़ जिले के रहने वाले अधिवक्ता अकबर अली ने दो स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। जीतने के बाद जिले के लोगों ने उन्हें बधाई दी है और हापुड़ लौटने पर फूल-माला पहनकर उनका स्वागत किया गया।
आपको बता दें कि दिल्ली के तुगलकाबाद स्थित कर्नल करणी सिंह शूटिंग रेंज का 21 से 30 जून तक आयोजन किया गया था। यह 49वीं यूपी स्टेट चैंपियनशिप थी। इस चैंपियनशिप में हापुड़ के बुलंदशहर रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले अधिवक्ता अकबर अली ने सीनियर सिटीजन कैटेगरी के और वेपन स्मॉल बोर शॉटगन में भाग लिया था। उन्होंने ट्रैप और डबल ट्रैप प्रतियोगिता में एक स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन कर दिया। जैसे ही उनकी जीत की खबर उनके चाहने वालों को लगी तो अधिवक्ता को बधाई देने वालों का ताता लग गया। स्वर्ण पदक जीतने के बाद हापुड़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, सचिव रवि कुमार, अधिवक्ता मोहम्मद इरशाद समेत अन्य लोगों ने उन्हें बधाई दी।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926






















