
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गोल मार्केट में अतिक्रमण पैर पसारता जा रहा है जिसके खिलाफ बुधवार को नगर पालिका परिषद हापुड़ की टीम ने बुलडोजर की कार्रवाई की। बुलडोजर की मदद से अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। अचंभे की बात तो यह है कि कार्रवाई के कुछ ही घंटे बाद फिर से अतिक्रमण पैर पसारता रहता है। अधिकारियों को इसका स्थाई समाधान निकालना चाहिए। अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या बनी रहती है। वहीं दुकानदारों का कहना है कि वह आखिर रोजी-रोटी का इंतजाम कैसे करें? मजबूरी में उन्हें अस्थाई दुकान लगाकर सामान बेचना पड़ता है।
बुधवार को राजस्व निरीक्षक सुनील सिंह पुलिस बल, नगर पालिका की टीम, जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्राली लेकर हापुड़ के गोल मार्केट पहुंचे और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। पहले दुकानदार को चेतावनी दी गई इसके पश्चात जेसीबी मशीन की मदद से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025

























