
मानसून सिर पर… नालों में जमा गंदगी से होगा जल भराव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित गौशाला के आसपास, पक्का बाग के समीप नालों में जमा गंदगी अधिकारियों और ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है। आप ही सोचिए कि नालों की सफाई अभी तक नहीं हुई है और मानसून सर पर है। ऐसे में लापरवाही को देख लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। नालों में कूड़ा फेंकने वालों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। हालात यह है कि यह गंदगी जल भराव की ओर इशारा कर रही है। क्षेत्र वासियों का कहना है कि मामले में अधिकारी और ठेकेदार सिर्फ कागजों में ही सफाई कर रहे हैं। हकीकत तो कुछ और ही है। सफाई कर्मी नहीं आते जिसकी वजह से नाले गंदे पड़े हैं। बारिश के दौरान हालत और भी ज्यादा खराब हो जाते हैं। मामले में ठेकेदार की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com
























