
व्यापारियों ने की हापुड को अतिक्रमण व जाम मुक्त करने की मांग
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में क्षेत्राधिकारी पिलखुवा मुनीश चंद एवं चीफ़ फायर ऑफिसर अजय शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें टी एस आई राजकुमार भी उपस्थित रहे। मीटिंग में मुख्य रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल की ओर से शहर के जाम को लेकर कई महत्वपूर्ण बातों पर व्यापक चर्चा हुई एवं फायर चीफ अजय शर्मा ने घर एवं दुकानों एवं कोचिंग सेंटरों पर आग लगने के कारणों पर भी चर्चा की एवं बताया कि हापुड़ में किसी भी आपात स्थिति के लिए 9454418759 पर संपर्क कर सकते है। मीटिंग में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल हापुड़ से ज़िला अध्यक्ष संजय कुमार डावर ने सभी बाजारों में हो रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग की व जिला महामंत्री दीपक बंसल ने तहसील चौराहे को भयंकर जाम से मुक्त करने की मांग की |इस मीटिंग में पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव विजय शर्मा,अशोक शर्मा,अमन चुग, एवं संयुक्त व्यापार मंडल से ललित अग्रवाल, संजय अग्रवाल, विजेंद्र पंसारी, दीपांशु मित्तल, प्रभात अग्रवाल आदि व्यापारी गण उपस्थित रहे।
महत्वपूर्ण सूचना – व्यावसायिक वाहन मालिकों हेतु
उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सभी परमिटधारी व्यावसायिक वाहनों में VLTD (Vehicle Location Tracking Device) एवं पैनिक बटन लगवाना अनिवार्य है।
यदि आपके वाहन में अभी तक VLTD स्थापित नहीं है, तो शीघ्र संपर्क कर सरकार द्वारा अनुमोदित VLTD डिवाइस लगवाएं।
Trackcop Security Solutions
अमन सिंघल
📞 8126293996, 8979003261
📍 भगवती गंज, हापुड़
























