
पिलखुआ ढाबा पर दबंगों की तोडफोड
हापुड़,सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com):पिलखुआ में एक ढाबा पर बेखौफ दबंगों ने जमकर तोडफोड की और जबरदस्त तांडव मचाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की शाम को कुछ लोग अंकुर चौधरी ढाबा पर खाना-खाने के लिए पहुंचे और खाना परोसने को लेकर ग्राहक व ढाबा कर्मचारीगण में विवाद हो गया।इस पर गुस्साए ग्राहको ने ढाबा पर तांडव मचा दिया और जमकर तोडफोड की।सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार आरोपियो को दबोच लिया जबकि अन्य मौके से फरार हो गये।दबंग ने
ढाबे के कर्मचारियों की लाठी डंडों से पिटाई भी की और ढाबे के फर्नीचर आदि तोड डाले।ढाबा पर गुंडई देखकर अन्य लोग भाग गए।
पुलिस उपाधीक्षक के अनुसार थाना पिलखुवा क्षेत्रान्तर्गत छिजारसी पुल के पास स्थित अंकुर चौधरी फास्ट फूड़ सेन्टर पर मालिक अंकुर चौधरी एवं ग्राहक सुमित व अन्य के मध्य खाने का ऑर्डर पहले देने को लेकर विवाद हो गया, ग्राहकों द्वारा होटल मालिक व अन्य स्टाफ के साथ मारपीट एवं होटल में तोड़फोड़ की। उक्त सूचना पर थाना पिलखुवा पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर मारपीट करने वाले चार आरोपियों को पुलिस हिरासत में लिया गया है एवं प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179
























