
कार व बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार दो की मौत
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर बाइक और गाड़ी की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। हादसा इतना भयानक था कि बाइक पर सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर NHAI, पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज पहचान में जुट गई।
मामला सोमवार की सुबह का है जब बाइक पर सवार होकर दो युवक कहीं जा रहे थे। जैसे ही वह निजामपुर क्षेत्र में पहुंचे तो गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान बाइक पर सवार दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं गाड़ी और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने शवों को पीएम के लिए भेज दिया है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480

























