
पिलखुवा: कार ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में टोल टैक्स के पास एक गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान बाइक सवार घायल हो गया जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे में 34 वर्षीय मोनू पुत्र सैराज सिंह घायल हो गया जो बाइक पर सवार होकर सब्जी मंडी से अपने घर लौट रहा था।
मामला रविवार की सुबह का है जब मोनू बाइक पर सवार होकर जैसे ही पिलखुवा में स्थित छिजारसी टोल प्लाजा के पास पहुंचा तो गाड़ी ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई जिसके कारण मोनू भी सड़क पर गिरकर घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)
























