
रालोद बैठक में अनुशासनहीनता का प्रदर्शन करने वालों को कारण बताओ नोटिस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में 24 जून को राष्ट्रीय लोक दल की चुनाव प्रबंधन अभियान बैठक में दो पक्षों के बीच हुए हंगामे की तहकीकात करने पहुंचे आरएलडी के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र शर्मा की बैठक में अनुशासनहीनता का प्रदर्शन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई। यह बैठक रालोद युवा के जिला अध्यक्ष अशोक त्यागी के आवास पर आयोजित की गई। इस बात की प्रबल संभावना है कि अनुशासनहीनता का प्रदर्शन करने वालों को कारण बताओ नोटिस जारी हो सकता है।
बता दे की 24 जून को हापुड़ में रालोद की चुनाव प्रबंधन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई थी जिसमें पर्यवेक्षक अमरीश त्यागी, मंडल अध्यक्ष इंद्रवीर भाटी तथा जिला अध्यक्ष कुलदीप राठी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस बैठक में किसी बात को लेकर दो पक्षों में तू तू- मैं मैं हो गई और एक बार तो हाथापाई तक नौबत आ गई जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गई। रालोद के सुप्रीमो जयंत चौधरी ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया और राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र शर्मा को जांच करने के लिए हापुड़ भेजा।
राष्ट्रीय लोक दल के महासचिव राजेंद्र शर्मा 25 जून को हापुड़ पहुंचे और जिला अध्यक्ष कुलदीप राठी व अन्य पदाधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद जांच अधिकारी राजेंद्र शर्मा युवा रालोद के जिला अध्यक्ष अशोक त्यागी के आवास पर पहुंचे जहां उन्होंने रालोद के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से वार्ता की। बैठक में उपस्थित रालोद के असरदार नेताओं ने एक स्वर में मांग की कि अनुशासनहीनता दिखाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
रालोद सूत्रों के अनुसार रालोद के महासचिव राजेंद्र शर्मा शुक्रवार को दिल्ली में जांच रिपोर्ट रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी को सौंप देंगे। सूत्र बताते हैं कि अनुशासनहीनता का प्रदर्शन करने वालों को कारण बताओं नोटिस जारी हो सकता है।
First time in Hapur || Mivan construction 🚧 || Rcc homes: 9557303854
























