
गंगा दशहरा पर रूट डायवर्जन प्लान का सख्ती से होगा पालन
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर गंगा स्नान हेतु बृजघाट पर लाखों श्रध्दालुओ की भीड़ उमड़ने की सम्भावना को देखते हुए रूट डायवर्जन प्लान सख्ती से लागू कराने का निर्णय लिया है ताकि यातायात के आवागमन में कोई बाधा उत्पन्न न हो।
अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर हापुड़ के नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी गढ़ की उपस्थिति में आगामी ज्येष्ठ गंगा दशहरा- 2026 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने एवं यातायात को सुचारू रखने के दृष्टिगत बृजघाट स्थित गेस्ट हाउस पर शनिवार को सीमावर्ती जिलो से ड्यूटी में लगे राजपत्रित अधिकारियो व यातायात प्रभारियों की गोष्ठी की गई और सर्व-सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
यह रूट डायवर्जन प्लान 22 जून की सुबह से 25 जून की मध्य रात तक लागू रहेगा।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010























