हापुड़,सीमन(ehapurnews.com):कोरोना काल में पीड़ितों की मदद के लिए कोई ना कोई आगे आकर मददगार साबित हो रहा है। अब तीन बहनों ने कोरोना पीड़ित परिवारों में सुबह-शाम शुद्ध व ताजा भोजन प्रोटीन युक्त भोजन पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। हापुड़ के असौड़ा हाउस में रहने वाले अजय त्यागी परिवार की तीन बहनों पारुल, नेहा, व प्रीति ने एक एनजीओ से प्रेरणा पाकर कोरोना पीड़ित परिवार में भोजन पहुंचाने की ठानी है। असौड़ा हाउस की एक रसोई को पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया और फिर भोजन बनाने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया रसोई में तैयार भोजन को अलग-अलग थाली में परोस कर पेक किया जाता है। इस दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जाता है कि भोजन पूरी तरह पोष्टिक व प्रोटीन युक्त हो। इसके बाद पीड़ित परिवारों तक आवश्यकता अनुसार भोजन पहुंचाया जाता है। भोजन को तैयार करने तथा वितरण व्यवस्था का जिम्मा संभालने वाली बहनों ने बताया
85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…
Read more























