
विधवा वृद्ध महिला ने बेटे पर लगाया मकान पर कब्जा करने के प्रयास का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची वृद्धा विधवा महिला ने अपने छोटे बेटे पर गंभीर आरोप लगाए हैं जिनका कहना है कि छोटा बेटा उसके साथ मारपीट करता है। उसकी और उसके पति द्वारा बनाया गया हापुड़ के भगवानपुरी स्थित मकान को भी छोटा बेटा हड़पना चाहता है। पीड़िता ने मामले में कार्रवाई की मांग की है जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने जांच के आदेश दिए हैं।
गाजियाबाद के मुरादनगर की रहने वाली संध्या शर्मा ने बताया कि 20 वर्ष पहले उनके पति संजय कौशिक का देहांत हो चुका है। वह घरों में बर्तन आदि कार्य कर अपना जीवन यापन कर रही है। उनका आरोप है कि उनका छोटा बेटा अक्सर उनके साथ गाली-गलौज व मारपीट करता है। जब वह रुपए मांगती है तो बेटा बदसलूकी करता है। भगवानपुरी स्थित मकान को भी कब्जाने का प्रयास किया। ऐसे में पीड़िता एसपी ऑफिस पहुंची और कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867























