
👁 54 views Views
विवाहिता को सगे भाइयों से जान का खतरा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की विवाहिता ने अपने सगे भाइयों से जान को खतरा बताते हुए हापुड़ पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
पुलिस के अनुसार हापुड़ के मोहल्ला मस्जिदपुरा की रहने वाली नजराना ने पुलिस रिपोर्ट में बताया है कि नोएडा में वह एक 520 गज के प्लाट की विरासतन मालिक है। एक सप्ताह पहले उसके भाई मौसम, शंभू, शमशाद व इरशाद तथा अन्य उसके घर आए और उसके 8 दिन के बेटे रोहन को छीनने का प्रयास किया और उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788























