हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर हापुड़ पुलिस लगातार व्यापारियों को चेतावनी दे रही है और समय-समय पर कार्रवाई भी कर रही है लेकिन कुछ दुकानदारों के कानपर जूं तक नहीं रेंग रही है।
मामला हापुड़ की रेलवे रोड का है जहां कलेक्टर गंज के सामने श्री साईं कन्फेक्शनरी एंड बेकर्स का संचालक कोविड-19 के नियमों का खुलेआम उल्लंघन करता नजर आया। प्राप्त जानकारी के अनुसार संचालक पुलिस को चकमा देकर कोरोना कर्फ्यू में कई बार अपनी दुकान खोलता है और ग्राहकों को सामान बेचता है। कन्फेक्शनरी स्वामी अपने घर से भी सामान बेचता है जिससे लोगों की भीड़ लग जाती है और कोरोना संक्रमण फैलने का डर बढ़ जाता है।
हापुड़ में पहली बार खरीदें सर्वाइकल और कमर दर्द से छुटकारा पाने के लिए Specially Design गद्दे एक महीने के फ्री ट्रायल के साथ: 8449620229

























