
अन्नू देवी हत्याकांड: आरोपी प्रेमी गिरफ्तार
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव उदयरामपुर नगला में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम अमृतलाल यादव पुत्र बुझई यादव निवासी ग्राम निकासीपुर पोस्ट मार्टिनगंज थाना दिलदारगंज जिला आजमगढ़ है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल दुपट्टा भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
क्षेत्राधिकारी धौलाना अनीता चौहान ने बताया कि कुछ दिन पहले धौलाना क्षेत्र के उदयरामपुर नगला में अन्नू देवी पुत्री चंद्र मौर्य निवासी शमशान घाट रोड मंडी गोबिंदगढ़ फतेहाबाद पंजाब की हत्या की गई थी। जांच में पता चला कि अमृतलाल 8-9 वर्ष से लुधियाना पंजाब में किराए की दुकान लेकर मोमोस का काम करता था जहां उसकी मुलाकात अन्नू देवी से हुई। अनु देवी आयुर्वेदिक कंपनी में काम करती थी। इसके बाद दोनों साथ रहने लगे। इसी बीच दोनों धौलाना क्षेत्र के उदयरामपुर नगला में कुछ दिन पहले किराए के मकान में आकर रहने लगे। दोनों पहले से शादीशुदा थे और दोनों आपस में शादी नहीं की। ऐसे में 11 जून को आरोपी का अन्नू से विवाद हो गया। अनु ने साथ रहने और पत्नी से कोई संपर्क न रखने का दबाव बनाया। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद हत्यारोपी ने अन्नू देवी की चुन्नी से गला घोट कर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को रविवार की शाम नहर पटरी पुल के पास उदयरामपुर नगला से गिरफ्तार कर लिया।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068























