
जनपद निवासी युवक का शव यमुनानगर में फंदे से लटका मिला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव नवादा कला निवासी 32 वर्षीय सोनू पुत्र गोपाल की यमुनानगर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जिसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला जिसे देखकर सभी के होश उड़ गए। सूचना पर यमुनानगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सोनू नगर निगम के सफाई ठेकेदार के पास काम करता था और पिछले करीब चार दिनों से मारवाड़ी धर्मशाला में कमरा लेकर रह रहा था। यह मारवाड़ी धर्मशाला यमुनानगर के जगाधरी में स्थित है। रविवार की सुबह जब लोग धर्मशाला में पहुंचे तो सोनू का शव फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। सूचना पाकर यमुनानगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण का पता चल सकेगा।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846























