
ईओ संजय मिश्रा के पुनः हापुड़ आने की चर्चा लखनऊ तक पहुंची
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ के अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा के पुनः हापुड़ तबादले को लेकर शासन स्तर पर गहमा गहमी मची है किसके कहने पर अथवा किसकी सिफारिश पर पुनः हापुड़ भेजा गया है क्योंकि स्थानीय निकाय मंत्री के संज्ञान में यह तबादला नहीं है।
सूत्र बताते हैं कि संजय मिश्रा के हापुड़ तबादले के लिए निकास सचिव को एक गोपनीय पत्र लिखा गया जिस पर भाजपा के एक वरिष्ठ व असरदार नेता ने सिफारिशी हस्ताक्षर किए। कई माह तक निकाय मंत्रालय लखनऊ में यह सिफारिश पत्र गुप्त रखा गया और एक दिन मौका लगते ही संजय मिश्रा को हापुड़ भेज दिया गया।
ई ओ संजय मिश्रा के तबादले और हापुड़ नगर पालिका में अनेक आवास शीश महल को लेकर हापुड़, सत्ता लखनऊ के गलियारों में खूब चर्चा हो रही है। पता नहीं सरकारी ईओ को लेकर भविष्य में क्या निर्णय ले।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)























