
👁 14 views Views
हापुड़: जवाहर गंज व आर्य नगर के लोग दूषित पानी पीने को मजबूर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मौहल्ला जवाहरगंज व आर्य नगर के लोग बेहद परेशान हैं जो दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। क्षेत्रवासियों ने कई बार नगर पालिका से शिकायत की लेकिन उनकी सुद्ध लेने वाला कोई नहीं है। ऐसे में लोग साफ पानी पीने के लिए यहां-वहां भटक रहे हैं जिन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों से समस्या के निवारण की मांग की है। रेनू, आनंद, चंद्र प्रकाश ठठेरा, पूनम, सुधा शर्मा, राधा वर्मा, किशन दत्त शर्मा आदि लोगों ने शिकायत की है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788























