
👁 28 views Views
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड नगर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक बाल अपचारी सहित तीन वाहन चोरो को गिरफ्तार कर लिया।जिनके कब्जे व निशानदेही पर जनपद हापुड से चोरी की कटी हुई एक मोटर साइकिल, जनपद बुलन्दशहर के खुर्जा से चोरी की एक मोटर साइकिल व दिल्ली से चोरी की एक स्कूटी बरामद की है।
आरोपी हापुड के मौहल्ला छज्जूपुरा का अंशुल कुमार, रफीक नगर का नईम तथा एक बाल अपचारी है।






















