
पूर्व सैनिकों ने की सैनिक कल्याण मंत्री सोमेंद्र तोमर से मुलाकात
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पूर्व सैनिकों ने उ प्र सरकार में राज्य मंत्री( स्वत्रंत प्रभार) राजनैतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय बल रक्षक सोमेंद्र तोमर से उनके मेरठ शास्त्री नगर स्थित कार्यालय में मुलाकात करते हुए उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित करने के साथ ही जनपद के वीर बलिदानियो को समर्पित स्मारिका की प्रति व पौधा भेट किया।
इस अवसर पर पूव॔ सैनिक संघ उ प्र के संयुक्त सचिव वारंट आफिसर मनबीर सिंह (अ० प्रा ०) ने अपने सम्बोधन में कहा कि उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्बारा सोमेंद्र तोमर को सैनिक कल्याण विभाग के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया जाना हमारे लिए सौभाग्य की बात है ।
साथ ही वारंट आफिसर मनबीर सिंह ने वीर बलिदानियो के सम्मान व सैनिकों के कल्याण से सम्बंधित मुख्य बिन्दुओं जैसे वष॔ 2017 से पूर्व शहीद हुए सैनिकों के आश्रितों को अनुकम्पा के आधार पर नौकरी, पूर्व सैनिकों के लिए किसान सम्मान की तरह सैनिक सम्मान योजना , नगर निकाय व नगर पंचायत में पूर्व सैनिकों का आरक्षण, वीर बलिदानियो के नाम पर सरकारी स्कूल व पाको॔ का नामकरण, पूर्व सैनिकों को ग्रह कर में छूट आदि से सम्बंधित ज्ञापन सौपा तथा माननीय मंत्री जी से इनपर सार्थक कार्यवाही का अनुरोध किया।
इस अवसर पर मेजर हिमांशु,सवो॔च्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता वेटरन बिजेंद्र मेहदियान, वारंट आफिसर मनबीर सिंह, कैप्टन राजेश चौधरी, कैप्टन गोपीचंद, कैप्टन महीपाल सिंह, सूबेदार समर पाल, सूबेदार जगदीश चौहान, हवलदार शाहिद अली, हवलदार आदिल चौधरी, हवलदार प्रेम पाल, वेटरन कृष्ण पाल सिंह, वेटरन गजेन्द्र सिंह, वेटरन इरफान अली, सूबेदार राजेन्द्र, वायुसैनिक सुरेंद्र सिंह, कैप्टन ओमप्रकाश, सूबेदार महेंद्र सिंह, सूबेदार अय्यूब अली, हवलदार ओम पाल सिंह आदि काफी संख्या में पूव॔ सैनिक उपस्थित रहे।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010























