
गढ़: ग्रामीणों ने की गाड़ी में तोड़फोड़, दो को पकड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव पावटी में ग्रामीणों ने गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की और दो लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया जबकि कार में सवार अन्य लोग मौके से अपनी जान बचाकर भाग खड़े हुए।
आपको बता दें कि शुक्रवार को ग्रामीणों ने गाड़ी को रोक लिया जिनका कहना है कि गाड़ी पिछले दो दिनों से गांव में घूम रही है। उन्होंने मामले में संदिग्ध गतिविधि जताते हुए गाड़ी में तोड़फोड़ की और दो लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान अन्य लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586























