
पर्यावरण दिवस पर लगाए पीपल व जामुन के पेड़
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पर्यावरण दिवस के अवसर पर पीपल, जामुन के पेड़ अपनाघर कॉलोनी, हापुड़ स्थित पार्क में लगाये गये। गौरव गोयल सर्राफ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस साल के वृक्षारोपड़ की शुरुआत बड़मावस पर बड़ का पेड़ लगाकर पार्क को हरियाली से भरपूर करने का संकल्प लेकर की थी, तथा उसके बाद यह क्रम लगातार चालू है। उसी कड़ी में पर्यावरण दिवस पर भी पेड़ लगाये गये हैं। कैलाश वर्मा ने सभी को पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर, गौरव गोयल सर्राफ, जिला मिशन समन्वयक महिला कल्याण विभाग नेहा त्यागी, मोनिका गोयल, कैलाश वर्मा, राजू पारीक पापड़ वाले, बृजभूषण अग्रवाल वीशु, प्रोफेसर नितिन गोयल, कनिक केहर, सीए यश गोयल, मनोज अत्रे, गौरांग गोयल एवं अन्य उपस्थित रहे।
कस्टम टेलरिंग के लिए पहुंचे “द रेमंड शॉप”: 9149331926























